Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण / नवीनीकरण कैसे करें ?

नमस्कार मित्रों मैं आज आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभाग सेवायोजन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने वाला हूँ यदि आप भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होकर विभिन्न प्रकार के रोजगार की तलास के लिए अवसर खोज रहें हैं तो आप बहुत ही सही जगह पर आए है यहाँ मैं आपको जिला रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नवीनीकरण और रोजगार के लिए आवेदन कैसे करना है इसके बारे में विस्तार से बताने का प्रयास करूंगा । 



स्टेप 1-

सबसे पहले सेवायोजन की वेबसाईट को खोलना होगा जिसके लिए आप अपने वेब ब्राउजर में  https://sewayojan.up.nic.in/ टाइप कर सेवायोजन के मुख्य पृष्ट पर आ जाना है । 

इसके बाद आप नवीन जाबसीकर हेतु पंजीकरण करेंगे इसके लिए लॉगिन करें के बगल में न्यू अकाउंट जाबसीकर पर क्लिक करना होगा । 

इसके बाद आपके सामने नया यूजर पंजीकरण करने हेतु छोटा सा रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको अपने आधार कार्ड में उपलब्ध जानकारी के अनुसार नाम जन्मतिथि जेंडर सहित ईमेल एवं मोबाईल नंबर भरकर सबमिट करना होगा (यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है की जन्मतिथि आपको सिलेक्ट न करके YYYY-MM-DD फॉर्मेट में टाइप करना होगा, यूजर नेम मे आप अपना मोबाईल नंबर डाल दीजिएगा जिससे आपको अपना यूजर आइडी हमेशा याद रहे और पासवर्ड आपको Abc@123 यानि एक कैपिटल लेटर एक स्मॉल लेटर एक स्पेशल कैरेक्टर और एक अंक होना जरूरी है ) सारी जानकारी और कैप्चा भरने के बाद आपको सबमिट करना होगा । 

अगले पेज पर आपको कैप्चा भरकर OTP भेजे वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा । 

फिर आपके मोबाईल और ईमेल दोनों पर एक OTP जाएगा दोनों में से कोई भी OTP भरकर आप सबमिट करेंगे । तब जाकर आपका 1 स्टेप रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होगा ।  

स्टेप 2 -

लॉगिन करना रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपने आइडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करेंगे इसके लिए आपको लॉगिन पेज पर जाकर अपना आइडी और पासवर्ड भरकर और कैप्चा भरकर सबमिट करना होगा इसके बाद आप पोर्टल पर लॉगिन हो जाएंगे । 

लॉगिन होने के उपरांत आपके सामने 9 स्टेप मे एक फॉर्म खुलेगा जिसे स्टेप बॉय स्टेप भरने का प्रोसेस आपको नीचे बता रहा हूँ । 

व्यक्तिगत जानकारी :

इस सेक्शन में आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे आपका नाम, पिता व माता का नाम, शादी होने की दशा में पति का नाम हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं मे और जाति प्रमाण पत्र संख्या भरकर सबमिट कर देना है ।

सम्पर्क:

इस सेक्शन में आपको अपने पते का विवरण जैसे तहसील विकास खण्ड ग्राम को सिलेक्ट करना होगा और सबमिट करना होगा । 

शारीरिक:

इस सेक्शन में आपको अपनी लंबाई वजन और ब्लड ग्रुप और चश्मा लगाते हैं या नहीं इसका विवरण देना होगा । 

शैक्षिक:

इस सेक्शन में आपको अपने समस्त शैक्षिक विवरण डिटेल में भरना होगा जैसे हाईस्कूल, इन्टर, ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजुएशन आई टी आई, डिप्लोमा, कम्पुटर डिग्री सभी का डिटेल्स क्रमबद्ध भरना होगा याद रहे इसी के आधार पर आपको नौकरियों के आवेदन करने हेतु पात्रता प्राप्त होगा । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ads Inside Post